छत्तीसगढ़

CG – लापता युवक की तैरती मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या फिर…. जांच में जुटी पुलिस…..

अंबिकापुर। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शहर के जोड़ा तालाब में एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मृतक की पहचान पुरुषोत्तम यादव के रूप में की गई है। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही।

पुरुषोत्तम मृतक की पहचान पुरुषोत्तम यादव के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि पुरुषोत्तम बीते दो दिनों से घर से लापता थे। परिवार के सदस्य लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी खोज का अंत इतना भयावह होगा। आज सुबह जब मोहल्ले वालों ने तालाब में लाश देखी, तब जाकर इस अनहोनी का पता चला।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button