छत्तीसगढ़
CG – वन मंत्री ने साहित्यकारों का किया सम्मान…

वन मंत्री ने साहित्यकारों का किया सम्मान
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप जी के नया रायपुर स्थित उनके बंगले पर सरस्वती बुक्स की 3 पुस्तकों का विमोचन हुआ जिसमे छत्तीसगढ़ी के साहित्यकार एवं चिकित्सक डॉ. गीतेश अमरोहित, सरस्वती बुक्स के प्रकाशक आकाश महेश्वरी सहित गणमान्यजनों ने सौजन्य भेंट की।
साहित्य लेखन के लिए बस्तर के लेखक रुद्रनारायण पाणिग्राही का, वन मंत्री केदार कश्यप ने स्मृति चिन्ह एवं धुरवा पटका पहनाकर सम्मानित किया, इसके साथ ही उनकी पुस्तक ‘बस्तर की लोक संस्कृति’ का विमोचन किया।
इस अवसर पर डॉ. संजय अलंग की पुस्तक ‘छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प परंपरा एवं संस्कृति’ तथा डॉ. भागेशवर् पात्र की पुस्तक ‘हल्बा जनजाति’ का विमोचन कर शुभकामनाएं दी। वन मंत्री केदार कश्यप का बहुत-बहुत आभार।



