छत्तीसगढ़

CG – फॉरेस्ट कर्मी की मौत : शासकीय कार्य से लौटते समय हुए हादसे के शिकार, मौके पर गई जान…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र के रैनपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में फॉरेस्ट कर्मी अमरनाथ पटेल की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, अमरनाथ पटेल हरदी बाजार के निवासी थे और गुरसिया में पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि दोनों शासकीय कार्य से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के समय अमरनाथ ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button