मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG – भूपेश बघेल सहित चार गिरफ्तार : स्कूल में घुसकर मारपीट व गाली गलौज के लगे आरोप, जानिए पूरा मामला…..

On: January 3, 2025 1:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिलासपुर। स्कूल में घुसकर शिक्षकों से मारपीट व गाली गलौज करने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये पूरा मामला बिलासपुर के कोटा का बताया जा रहा है, जहां कुछ युवक स्कूल के अंदर घुस गये और शिक्षकों से मारपीट और गाली गलौज की। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भूपेश बघेल, सोमेश्वर दिनकर, समेर दिनकर, राहुल मरावी को गिरफ्तार किया है।

कोटा पुलिस ने ये कार्रवाई की है। थाना कोटा में शिक्षिका ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि कुछ युवक शराब के नशे में स्कूल के अन्दर घुस आये और शिक्षकों से गाली गलौज कर मारपीट की ।

घटना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) अर्चना झा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी कोटा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में प्रथम सूचना पत्र क्रमांक 11/2025 धारा 296,351(2),333,3(5) बी.एन.एस. दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध 03/03/2025 धारा 170,126,135(3) बी. एन.एस. एस. कायम कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें