छत्तीसगढ़

CG – हेरोईन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार : ग्राहक की तलाश कर रहे थे नशे के सौदागर, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे…..

रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिए की टीम ने दुर्ग के तस्कर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हेरोइन रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे थे। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपियों को पकड़ा गया।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, 3 मई को एण्टी क्राईम व साइबर यूनिट टीम को सूचना मिली कि थाना कोतवाली क्षेत्र के नरैय्या तालाब स्थित सुलभ शौचालय के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति अपने कब्जे में अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) रखें हुए है और बिक्री करने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे है।

मामले में सूचना को गंभीरता से लेते हुए क्राईम व साइबर यूनिट, नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचे। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की गई, जिसके दौरान कुल 4 व्यक्तियों की पहचान की गई।

आरोपियों की घेराबंदी कर चारों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राजवीर सिंह, मोहम्मद अयान, उबैद रजा व मोहम्मद शरीफ बताया। आरोपियों की तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया।

चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 11 ग्राम 990 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) कीमती लगभग 2,40,000 रूपये जब्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 215/26 धारा 21(ए), 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर प्रकरण में End-to-End कार्रवाई की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी

01. राजवीर सिंह पिता जसवीर सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी निगम के पीछे, न्यू खुर्सीपार थाना खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग।

02. मोहम्मद अयान पिता मोहम्मद रफीक उम्र 20 वर्ष निवासी अय्युब होटल के बाजू सर्विस रोड संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

03. उबैद रजा पिता नईम रजा उम्र 19 वर्ष निवासी मुन होटल के बाजू गली, बैजनाथपारा रायपुर थाना सिटी कोतवाली रायपुर।

04. मोहम्मद सरीफ पिता अब्दुल वहाब उम्र 24 वर्ष निवासी बैरनबाजार जामा मस्जिद के बाजू गली थाना सिटी कोतवाली रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button