छत्तीसगढ़

CG – पीएम सूर्य घर योजना में फर्जीवाड़ा 14 महीने से भटक रहें आवेदक खाते से पेड 1.90 लाख हर महीने कट रहा 2200 रुपये की किस्त रहटाटोर गोड़ाडीह के गरीब परिवार भगवान भरोसे पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//ब्लॉक के कई गांवों में फर्जीवाड़े के अजब-गजब मामले सामने आते रहते हैं, जिसका सीधा असर गरीब किसानों और ग्रामीणों पर पड़ रहा है। अब ताजा मामला पचपेड़ी तहसील के जैतपुरी से सामने आया है, जहां पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर दो गरीब परिवारों के साथ बड़ा धोखा हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

जैतपुरी निवासी जगेश्वर रजक जो सर्वोटेक नामक सोलर पैनल लगाने वाली कंपनी में एजेंट का काम करते हैं, उन्हीं के माध्यम से रामसाय टंडन निवासी रहटाटोर और राजेश कुमार भारद्वाज निवासी गोड़ाडीह ने बिजली की आंख-मिचौली से परेशान होकर महीनों पहले पीएम सूर्य घर योजना के तहत अपने घरों में सौर ऊर्जा पैनल लगवाने के लिए आवेदन किया था।

आवेदन स्वीकार भी हो गया और चिल्हाटी स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक से दोनों को लोन भी दे दिया गया। कंपनी सर्वोटेक ने दोनों के खातों से लोन अमाउंट लगभग 1 लाख 90 हजार रुपये भी काट लिए।

14 महीने बीते, न पैनल लगा न बिजली मिली…

लेकिन आज 14 महीने बीत जाने के बाद भी दोनों गरीब परिवारों के घरों में सोलर पैनल नहीं लगा है। ताज्जुब की बात यह है कि अब बैंक से हर महीने 2200 रुपये की किस्त काटी जा रही है और यह सिलसिला पिछले 14 महीनों से चल रहा है।

न सोलर पैनल लगा, न बिजली मिल रही, पर अकाउंट से लाखों रुपये कट गए और गरीब किसान वह लोन चुकाते जा रहे हैं। कब उनके यहां पैनल लगेगा, कब बिजली फ्री होगी और कब सब्सिडी मिलेगी, सब कुछ भगवान भरोसे है।

बैंक मैनेजर का अजीब जवाब…

जब इस संबंध में बैंक मैनेजर से पीड़ित नें बात की तो उनका कहना है कि खाता बंद मत करो, पैसा कटवाते रहो भले ही सुविधा मिले या न मिले, पर उनके बैंक से लिया गया लोन क्लियर होना चाहिए।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिना जांच-पड़ताल के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, चिल्हाटी के मैनेजर ने पूरा लोन अमाउंट कंपनी को कैसे दे दिया? क्या पूरा पैसा देने से पहले मैनेजर को एक बार यह देखना नहीं चाहिए था कि दोनों हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल लगा है या नहीं? सामान पहुंचा है या नहीं?

एजेंट दे रहा है सिर्फ आश्वासन…

जिस एजेंट के माध्यम से ये कंपनी से जुड़े थे, वह अब सोमवार को सभी से मिलकर समाधान निकालने की बात कह रहा है। हालांकि वह कई महीनों से समाधान निकालने का आश्वासन दे रहा है, पर धरातल पर कुछ नहीं हो रहा।

अब कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत की तैयारी…

इस फर्जीवाड़े से परेशान होकर अब प्रभावित हितग्राही मंगलवार को बिलासपुर में कलेक्टर जनदर्शन में एजेंट, कंपनी और बैंक मैनेजर के खिलाफ शिकायत करने की योजना बना रहे हैं।

इस पूरे मामले ने पीएम सूर्य घर योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना में चल रहे खेल और बैंक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। देखना होगा कब इस पऱ ग्रामीणों कों न्याय मिलता हैँ?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button