CG – छत्तीसगढ़ में अंतर-महाविद्यालय टीचिंग प्लान प्रतियोगिता में भावी शिक्षकों ने कक्षा की तैयारी का प्रदर्शन किया पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//स्टरलाइट एड इंडिया फाउंडेशन द्वारा कोलंबिया प्रोफेशनल कॉलेज रायपुर में आयोजित इंटर महाविद्यालय राज्य स्तरीय पाठ योजना शिक्षक प्रतियोगिता में सांदीपनी एकेडमी बिलासपुर के बी.एड. द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षार्थी आर्यन भगत एवं सूर्यकांत ठाकुर ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने शिक्षण कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में सूर्यकांत ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया, वहीं आर्यन भगत को उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान किया गया।
साथ ही शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापिकाएँ सुधा गोयल एवं सुचित्रा डे को प्रतियोगिता में मूल्यांकनकर्ता के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय को भी प्रशंसा-पत्र प्रदान किया जाना संस्था के लिए अत्यंत गौरव एवं उपलब्धि का विषय रहा।
यह प्रतियोगिता में भावी शिक्षकों के शिक्षण कौशल,पाठ-योजना निर्माण क्षमता तथा कक्षा-प्रबंधन दक्षता को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई। ✨



