छत्तीसगढ़

CG – होली के नाम पर गैंगरेप : गुलाल लगाने के नाम पर घर में घुसे हैवान, इस बहाने कमरे में ले गए, फिर दरिंदों ने बारी-बारी से किया सामूहिक दुष्कर्म…..

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है। गुलाल लगाने के नाम पर घर में घुस चार आरोपियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिए और फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया है।

जानिए पूरा मामला

घटना केशकाल के ईरागांव थाना क्षेत्र की है। गांव के चार आरोपी 19 वर्षीय पीड़िता के घर जबरन घुस आए। इस दौरान युवती अकेली थी। आरोपियों ने युवती के अकेलेपन का फायदा उठाते हुए मुंह दबाकर पीड़िता को कमरे में ले गए और फिर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए।

आरोपियों ने घटना के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिए और मौके से फरार हो गए। शाम में जब पीड़िता के परिजन घर पहुंचे तो उसने खुद के साथ हुई आपबीती के बारे में बताया। पीड़िता को लेकर परिजन सीधे थाने पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज कराए।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले में तत्काल संज्ञान लिया और आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पकडे गए आरोपियों में दो नाबालिग और दो बालिग है। पकड़े गये आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही आगे की जांच कार्रवाई भी जारी है।

वहीं, इस घटना के बाद से पूरे गांव में आक्रोश है। परिजनों और ग्रामीणों ने मांग की है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

Related Articles

Back to top button