CG - दो गुटों में गैंगवार : आधी रात को चली दनादन गोलियां, आपसी रंजिश आई सामने, दो लोगों को लगी गोली, गैंगवार का मामला या कुछ और…? जांच में जुटी पुलिस....

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक बार फिर से गोली चलने की खबर सामने आ रही है। शांत प्रकृति के लिए जाने जाने वाले भिलाई टाउनशिप में रात 2.30 बजे कोतवाली थाना के पास ग्लोब चौक पर आधी रात गोलियां चली। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में रेफेर किया गया है। वहां उनका इलाज जारी है। बताया जा कि, गोली अमित जोश ग्रुप ने चलाई है। गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि सप्ताहभर में भिलाई में गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। रात को अनिल जोस और स्टेनली ग्रुप के बीच चल रहे विवाद की वजह से गोलीबारी की घटना होने की बात कही जा रही है। घटना में गंभीर रूप से घायल शख्स को रायपुर रिफर किया गया है। इस बीच पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान के प्रयास किया जा रहा है। सेंट्रल एवेन्यू रोड ग्लोब चौक के पास रात 1:30 के करीब विश्रामपुर निवासी आदित्य, सुनील एवं रमनदीप एक ही बाइक पर शराब के नशे में हुड़दंग करते हुए सेंट्रल एवेन्यू रोड से गुजर रहे थे। 

 

6sxrgo

इसी दौरान पीछे से बाइक सवार पहुंचे और उनसे उलझ गए। तीनों ही युवकों पर आरोप लगाने लगे कि उनके द्वारा उन्हें गालियां दी गई है। विवाद बढ़ने पर आदित्य एवं सुनील बाइक से उतर गए थे। तभी अज्ञात आरोपियों के द्वारा फायर कर दिया गया जिसमें आदित्य एवं सुनील को गोली लगी जबकि रमन दीप द्वारा बाइक आगे बढ़ा दिए जाने के कारण वह बच गया। 

आदित्य एवं सुनील को घायल अवस्था में इलाज के लिए श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज जुनवानी ले जाया गया, जहां स्थिति गंभीर होने पर दोनों को ही रायपुर के अस्पताल रिफर कर दिया गया। एसपी राठौर ने बताया कि दोनों ही घायलों की स्थिति सामान्य है, एवं खतरे से बाहर बताए गए हैं। इधर आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 


IMG-5511
ezgif-com-animated-gif-maker-3

d9c7fc3c-734a-459e-8d86-b0b3106bb716
c041f781-d6c5-424f-8f16-74b521c05e4d
ec5bdc94-a24f-4131-bc9a-2ff8b14e35b8
 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Jun/2024

पंडरिया में कल 30 जून को विप्र समाज के मेधावी छात्रों का पुरुस्कार वितरण एवम स्नेह सम्मेलन का आयोजन।

29/Jun/2024

Chhattisgarh Cabinet Expansion: दिल्ली से लौटते ही सीएम साय ने बताया कब होगा मंत्रिमंडल का विस्तार…

29/Jun/2024

CG Politics : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जारी किया बयान, छत्तीसगढ़ में मॉब लिंचिंग को लेकर कही ये बड़ी बात.....

29/Jun/2024

CG Rain Alert : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम.....

29/Jun/2024

CG - 6 गौवंश की मौत : करंट की चपेट में आने से 6 गौवंश की मौत, विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते गई जान, मचा हड़कंप.....