CG – धर्मशाला में गांजे की चल रही थी डील, तभी पहुंच गई पुलिस, फिर जो हुआ….मच गया हड़कंप…..

बस्तर। छत्तीसगढ़ गांजा तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इस बिच बस्तर पुलिस ने 54 किलो गांजा के साथ 6 आरोपियों को पकड़ा है। राजस्थान से चार आरोपी गांजा की डील करने बस्तर पहुंचे थे। सुकमा के दो आरोपी तस्कर जैसे ही उन्हें 54 किलों गांजा दे रहे थे, इसी दौरान पुलिस की टीम ने 6 आरोपियों को धर दबोचा।
दरअसल, बस्तर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान से 4 चार व्यक्ति आकर गोयल धर्मशाल के रूम नंबर 9 में रूके है। आरोपियों से मिलने के लिए सुकमा से दो तस्कर भी पहुंचे है और अपने साथ चार अलग-अलग बैग में गांजा लाए हुए है।
इस सूचना को बस्तर पुलिस ने गंभीरता से लिया और गोयल धर्मशाला के रूम नंबर 9 में रेड की। पुलिस को रूम में अचानक देख सभी आरोपी घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस की टीम ने सभी आरोपियों को दबोचा, रूम की तलाशी ली। इस दौरान चार अलग अलग बैगो में अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। गांजे का कुल वजन 54 किलो था, जिसकी कुल कीमत 26.97 लाख बताई जा रही है।
आरोपियों के खिलाफ धारा 20बी, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर आरोपियों के कब्जे से 6 नग मोबाइल और नगदी रकम जब्त की गई। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपियों के नाम
(1) बबलू कुशवाहा पिता लक्ष्मण सिंह कुशवाहा उम्र 32 वर्ष निवासी अघनपुर जिला धौलपुर राजस्थान
(2) श्रीनिवास पिता भवानी सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम अघनपुर जिला धौलपुर राजस्थान
(3) देशराज कुशवाहा पिता विजय सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम अघनपुर जिला धौलपुर राजस्थान
(4) पंकज उपरेती पिता स्वर्गीय देवी सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम नदीम थाना सैया जिला आगरा उत्तर प्रदेश
(5) राम सिंह पिताश्री समूह उम्र 22 वर्ष निवासी की कृपाल थाना पुष्पाल जिला सुकमा
(6) दुबराज कश्यप पिता श्री सोनू कश्यप उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम की कृपाल थाना पुष्पाल जिला सुकमा छत्तीसगढ़



