अन्य ख़बरें

CG – मस्तूरी के अमलडीहा उदईबांध में 9 दिन विराजमान रही माता दुर्गा को दी धूमधाम से विदाई, मंदार की थाप पर थिरका पूरा गांव पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//ब्लॉक के ग्राम अमलडीहा उदईबांध में 9 दिनों से विराजमान माता दुर्गा को आज बड़े ही धूमधाम से विदाई दी गई। इस अवसर पर पूरा गांव मंदार की थाप पर थिरकते नजर आया।

विसर्जन शोभायात्रा में गांव के बड़े-बुजुर्गों के साथ माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। बताते चलें कि यहां दो जगहों पर माता दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। इसके अलावा गांव के मंदिरों में भी 9 दिनों तक ज्योत-जवारा की पूजा-अर्चना हुई और कन्या भोजन के साथ इसकी समाप्ति हुई।

सरपंच पति किरण पटेल बताते हैं कि गांव में बड़े ही शांति और सौहार्द के साथ नवरात्रि का धार्मिक उत्सव मनाया गया और मंगलवार को पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आज नदी में माता रानी को विसर्जित किया गया।

आगे सरपंच पति किरण पटेल बताते हैं कि विजयादशमी के शुभ अवसर पर हमारे गांव में करीब 25 फीट का रावण तैयार किया गया है और दशहरा के अवसर पर रावण दहन कर दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। हमारे गांव में इस अवसर पर मिनी मेला भी लगता है।

वही गाँव के बड़े बुजुर्ग भी गाँव कें ऐसे धार्मिक आयोजनों से बहुत प्रसन्न नजर आए औऱ वो बतातें हैँ की उनकें गाँव का मुखिया किरण पटेल बहुत ही सुलझा हुआ इंसान हैँ औऱ ज़ब से गाँव की बाग डोर अपने हाथों में लिया हैँ गाँव में लगातार विकास कार्यों को गति मिली हैँ जिससे गाँव वाले हर्षित हैँ।

Related Articles

Back to top button