छत्तीसगढ़

CG – गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड में पंगा: बस स्टैंड पर अचानक भिड़े युवक-युवती, देखते ही देखते मचा बवाल, तमाशबीन बनी भीड़…

बलरामपुर। जिले के राजपुर बस स्टैंड में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक युवक और युवती आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। कभी युवक युवती पर हाथ उठाता तो कभी युवती युवक को थप्पड़ मारती और बाल पकड़कर जमीन पर पटकती। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों

बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और दोनों कथित तौर पर लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। हालांकि, दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि विवाद मारपीट तक पहुंच गया, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बस स्टैंड में दोनों के बीच काफी देर तक मारपीट चलती रही। मौके पर मौजूद लोग दोनों को समझाने और विवाद शांत कराने की कोशिश करते रहे, लेकिन दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन शुरुआती तौर पर दोनों को अलग करना भी पुलिस के लिए चुनौती बन गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस युवक को पकड़कर पैदल थाने ले जाने लगी। इसी दौरान युवती भी उसके पीछे-पीछे पहुंच गई और रास्ते में फिर युवक के साथ मारपीट करती नजर आई। मामले में मारपीट की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि युवक मुस्लिम समुदाय से और युवती हिंदू समुदाय से है। हालांकि, पुलिस जांच में विवाद की वास्तविक वजह क्या सामने आती है, यह स्पष्ट होना बाकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button