मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG – दूसरे युवक से हुई गर्लफ्रेंड की शादी, दुखी होकर बॉयफ्रेंड ने उठाया ये खौफनाक कदम, कहा…मैंने सच्चे दिल से मोहब्बत किया…..

On: December 26, 2025 7:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रायगढ़। रायगढ़ जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की शादी से दुखी होकर खुदखुशी कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले ढाई सालों से अफेयर चल रहा था। बावजूद इसके लड़की ने परिवार की बात मानकर दूसरे से शादी करना स्वीकार कर लिया। गर्लफ्रेंड के इस फैसले के बाद लड़के ने मरने से पहले वीडियों भी बनाया। जिसमें उसने कहा कि….आपको लगता था कि मैं आपे से प्यार नहीं करता। मैंने सच्चे दिल से मोहब्बत किया और अब मैं अपनी जान दे रहा हूं।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि नया गंज निवासी 30 वर्षीय अभिषेक देवांगन का प्रेम संबंध कोतरा रोड क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय युवती से था। दोनों के बीच करीब ढाई साल से अफेयर था। दोनों के बीच अक्सर मुलाकात भी होती थी। लेकिन कुछ दिन पहले युवती ने उससे संबंध तोड़ लिया और करीब तीन दिन पहले उसकी शादी हो गई। गर्लफ्रेंड के इस फैसले से डिप्रेस अभिषेक मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। गुरुवार रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मरने से पहले अभिषेक ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने कहा कि…..उसने सच्चे दिल से प्यार किया और कभी धोखा नहीं दिया। घटना की जानकारी मिलने पर उसका दोस्त घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो अभिषेक फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसे तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा मिला है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें