CG – लड़कियों की मारपीट कांड में बड़ा खुलासा : सेक्स रैकेट का मिला एंगल, पुलिस को व्हाट्सऐप चैट से मिला देहव्यापार का सुराग, पांच लड़कियां गिरफ्तार…..

रायपुर। रायपुर में हाल ही में सामने आए नशे में धुत युवतियों के मारपीट मामले ने अब एक बड़ा मोड़ ले लिया है। पुलिस ने 5 युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 3 अभी भी फरार हैं। युवतियां सेक्स रैकेट चला रही थीं। युवतियों के मोबाइल से कई चौका देने वाले खुलासे हुए हैं। अनैतिक चैटिंग, फोटो-विडियो और देह व्यापार से जुड़ी असामाजिक चीजों की जानकारी निकलकर सामने आई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
ये है पूरा मामला
रायपुर के महादेव घाट में कुछ युवतियां डीजे लगाकर पार्टी कर रही थीं। शोर से आसपास के लोग परेशान होने लगे। तभी वहां पर कुछ लड़के पहुंचे और लड़कियों को रोकने लगे। इतने में दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गई। हाथापाई में लड़कियों को गंभीर चोटें आई। इसके बाद लड़कियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
लड़कियों की शिकायत के बाद पुलिस ने कुछ लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। तब लड़कों ने भी लड़कियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। लड़कियों की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा हुआ और यह बात सामने आई कि, लड़कियां सेक्स रैकेट चलाती थीं।
व्हाट्सएप बना अहम कड़ी
पुलिस को व्हाट्सएप चैट्स से कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इन चैट्स के माध्यम से युवतियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं और सौदे तय किए जाते थे। रायपुर पुलिस अब सोशल मीडिया मैसेज और चैट्स की गहन जांच कर रही है, जिससे इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।