CG Anganwadi Job 2025: आंगनबाड़ी केंद्र में निकली है वैकेंसी,आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता के लिए आवेदन आमंत्रित…ऐसे करें अप्लाई

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती निकली है। यह खास तौर पर स्थानीय महिलाओं के लिए एक अच्छा अवसर है।
बिलासपुर जिले के कोटा परियोजना अंतर्गत करगीकला क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनपहरी में आंगनबाड़ी केंद्र ‘मनपहरी-01’ के लिए कार्यकर्ता का एक पद खाली है। वहीं दंतेवाड़ा जिले में भी नगर पालिका क्षेत्र के अस्पतालपारा (वार्ड 14), मंदिरपारा (वार्ड 05) और ग्राम पंचायत मरकानार (जूनापारा) में कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती की जाएगी।
इसके साथ ही जगदलपुर (दरभा परियोजना) में भी ग्राम पंचायत छिंदगुर और छिंदावाड़ा में कार्यकर्ता के एक-एक पद और अलवा ग्राम पंचायत में सहायिका का एक पद भरा जाएगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं सहायिका पद के लिए 8वीं पास महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। इसमें साथ ही आवेदिका की उम्र 18 से 44 साल के बीच होनी चाहिए। इस आवेदन के लिए जो सबसे जरूरी बात है वो यह कि जिस क्षेत्र के लिए आप आवेदन कर रही हैं, उसी गांव या वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है।
इसके लिए जो इच्छुक हैं, सभी पात्र आवेदिकाएं दिनांक 2 अप्रैल से 17 अप्रैल तक https://aww.e-bharti.in/ पर लाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अगर इस बारे में ओर जानकारी चाहिए तो एकीकृत बाल विकास परियोजना दन्तेवाड़ा में सम्पर्क कर आप अधिक जानकारी ले सकते हैं।
चयन प्रक्रिया में विधवा, परित्यक्ता और गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि किसी स्थान पर निर्धारित योग्यता वाली उम्मीदवार नहीं मिलती, तो कम पढ़ी-लिखी महिलाओं को भी अवसर दिया जा सकता है। यह नियुक्तियां स्थायी सरकारी नौकरी नहीं बल्कि मानसेवी (honorary) होंगी, जिनमें सरकार द्वारा तय मानदेय दिया जाएगा।



