CG- श्रमिकों के लिए अच्‍छी खबर : 44 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को मिलेगा योजनाओं का लाभ, खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे इतने करोड़ रुपये…...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को अब राज्य सरकार से बड़ी सहायता मिलेंगी। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर 44 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों के खाते में 29 करोड़ से अधिक की राशि जमा होगी। श्रम विभाग की आधा दर्जन श्रमकल्याण कारी योजनाओं का लाभ श्रमिक परिवारों को मिलने जा रहा है। 

गौरतलब है की पिछले हफ्ते श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दो दिन तक सभी जिला मुख्यालयों के अधिकारियों की बैठक लेकर एक–एक योजना की समीक्षा की थी। श्रम मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया था की सभी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक श्रमिक परिवारों को मिले। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को जल्द राशि जारी करने के निर्देश भी दिए थे। श्रम मंत्री की विशेष पहल पर अलग अलग 6 योजनाओं को लाभ श्रमिकों को मिलने जा रहा है। 

महतारी जतन योजना के तहत प्रदेश के पंजीकृत 6210 महिला श्रमिक के खाते में 20–20 हजार की राशि दी जाएगी। इस योजना में पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक के प्रथम दो बच्चों के प्रसव हेतु एकमुश्त राशि दी जाती है। स्कूल का नया सत्र शुरू हो चुका है। पंजीकृत श्रमिक परिवार के बच्चों को गणवेश, पुस्तक और कॉपी खरीदने के लिए सहायता राशि दी जाती है। इसके तहत प्रदेश के 14 हजार श्रमिक परिवार को राशि स्वीकृत की गई है। इसमें कक्षा 1 से 8 तक के लिए प्रति बच्चे को 1 हजार और कक्षा 9 से 12वी तक के लिए 2 हजार की सहायता राशि दी जाती है। 

 

6sxrgo

इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक परिवार के बच्चों को प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। इस योजना के तहत कुल 16 हजार आवेदन पर स्वीकृति दी गई है। असंगठित कर्मकार निर्माण श्रमिक मृत्यु एवम् दिव्यांग सहायता योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक की सामान्य मृत्यु पर 1 लाख, कार्य स्थल पर मृत्यु पर 5 लाख, कार्य स्थल पर दुर्घटना से दिव्यांगता पर ढाई लाख रुपए दी जाती है। इसके तहत कुल 124 प्रकरण पर राशि की स्वीकृति दी गई है। इन सभी योजनाओं के तहत राशि की स्वीकृति देने के साथ–साथ मंत्री देवांगन ने अधिकारियों को निर्देशित किया है की सभी 44 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को डीबीटी के माध्यम से राशि जमा करें। 
 


IMG-5511
ezgif-com-animated-gif-maker-3

d9c7fc3c-734a-459e-8d86-b0b3106bb716
c041f781-d6c5-424f-8f16-74b521c05e4d
ec5bdc94-a24f-4131-bc9a-2ff8b14e35b8
 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Jun/2024

पंडरिया में कल 30 जून को विप्र समाज के मेधावी छात्रों का पुरुस्कार वितरण एवम स्नेह सम्मेलन का आयोजन।

29/Jun/2024

Chhattisgarh Cabinet Expansion: दिल्ली से लौटते ही सीएम साय ने बताया कब होगा मंत्रिमंडल का विस्तार…

29/Jun/2024

CG Politics : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जारी किया बयान, छत्तीसगढ़ में मॉब लिंचिंग को लेकर कही ये बड़ी बात.....

29/Jun/2024

CG Rain Alert : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम.....

29/Jun/2024

CG - 6 गौवंश की मौत : करंट की चपेट में आने से 6 गौवंश की मौत, विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते गई जान, मचा हड़कंप.....