छत्तीसगढ़

CG – रोंगटे खड़े करने वाली वारदात : तंत्र विद्या के शक में तीन साल की बच्ची की कब्र खोदी, कंकाल से सिर गायब, मिला कच्चा मांस-नींबू, गांव में दहशत का माहौल…..

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शमशान घाट में तांत्रित क्रिया करने का दावा किया गया है। यहां कब्र खोदकर बच्ची के कंकाल से सिर गायब कर दिया गया। कब्र के पास में ही कच्चे मांस के टूकड़े और चावल सहित तांत्रिक क्रिया के सामान बिखरे मिले। यह पूरा मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, गुंडरदेही थाना क्षेत्र माहुद बी गांव में कब्र खोदकर बच्ची के कंकाल के साथ छेड़छाड़ की गई है। गांव वालों को कब्र के पास नींबू, मांस के टूकड़े और चावल सहित तांत्रिक क्रिया का सामान बिखरा मिला। जिसके बाद उन्होंने SDM की अनुमती के बाद कब्र खोदा, तो कंकाल से सिर गायब मिला। इसके बाद कंकाल को परीक्षण के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक, एक किसान अपने खेत की ओर जा रहा था, तभी उसे कब्र के पास नींबू, मांस के टूकड़े और चावल सहित तांत्रिक क्रिया का सामान बिखरा हुआ मिला। इसके बाद उसने इसकी जानकारी गांव वालों को दी, तो जितेंद्र साहू ने बताया कि यह कब्र उसकी बेटे प्रिया साहू की है। 9 अक्टूबर 2025 में तबीयत खराब होने के चलते उसकी मौत हो गई थी।

प्रिया के परिजनों ने इसकी जानकारी गुंडरदेही SDM को दी, जिसके बाद कब्र खोदकर बच्ची का कंकाल निकाला गया, तो उसमें से सिर गायब मिला। ऐसे में परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी तांत्रिक ने कब्र खोदकर कंकाल निकाला और तंत्रमंत्र के लिए सिर ले गया फिर कंकाल को दोबारा कब्र में डालकर दफना दिया।

इधर गुंडरदेही पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ BNS की धारा 301 के तहत मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। वहीं शव के परीक्षण के लिए उसे राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज भेजा गया। साथ ही SSP मोनिका ठाकुर ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button