CG – सरकारी स्कूल का हैवान शिक्षक गिरफ्तार : मासूम आदिवासी छात्राओं के साथ करता था अश्लील हरकत, अब पहुंचा सलाखों के पीछे…..

पेंड्रा। मरवाही विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंशीताल में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पदस्थ शिक्षक विजय राय पर आदिवासी समुदाय की नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है।
टीचर करता था गंदा काम
दरअसल, यह पूरा मामला मरवाही विकासखंड अंतर्गत बंसीलाल शासकीय स्कूल का है। यहां पढ़ाने वाले टीचर विजय राय पर नाबालिग आदिवासी छात्राओं के साथ प्राइवेट पार्ट्स पर बेड टच करता था। छात्रा ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा। शिकायत में बताया गया कि आरोपी टीचर क्लासरूम में कभी हाथ पकड़ना तो कभी कमर छूता था। विरोध करने पर फटकार लगा देता था। शिकायत के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
मरवाही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक विजय राय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR में शिक्षक पर भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS) 74, पोक्सो एक्ट 2012 की धारा 9(c) और अनुसूचित जाति जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 10 के तहत गंभीर आपराधिक प्रकरण कायम किया गया है।
आरोपी शिक्षक पर नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप है जो शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली बात है। पुलिस ने पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज कर लिए हैं और अन्य छात्राओं से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि यदि और बच्चियां भी प्रभावित हुई हैं तो उन्हें न्याय दिलाया जा सके। इसके साथ ही मामले मे स्कूल प्रबंधन की लापरवाही नजर आयी।