छत्तीसगढ़

CG – कारगिल विजय दिवस पर मिनीमाता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकारी में भव्य विजय यात्रा का आयोजन पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार 24 जुलाई कों मिनीमाता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकारी में देशभक्ति और जोश से भरी “विजय यात्रा” का आयोजन किया गया।

स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा और पोस्टर-बैनर लेकर ग्राम भ्रमण किया। रैली के दौरान “भारत माता की जय”वंदे मातरम” और “कारगिल विजय दिवस अमर रहे” के गगनभेदी नारों से पूरा गांव गूंज उठा।

कार्यक्रम की मुख्य बातें…

1.अध्यक्षता संस्था की प्राचार्य तृप्ति कोसरिया ने की
2.मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि बसंत चंद्रसेन – पूर्व सैनिक
3.प्रतियोगिताएं रैली के बाद छात्रों के लिए चित्रकला, निबंध लेखन और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

वीर शहीदों को नमन…

कार्यक्रम में प्राचार्य तृप्ति कोसरिया, व्यायाम शिक्षक आशीष मिश्रा – पूर्व सैनिक, और बसंत चंद्रसेन ने छात्रों को कारगिल युद्ध के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि कैसे हमारे देश के वीर सैनिकों ने 26 जुलाई 1999 को कारगिल की ऊंची चोटियों पर अदम्य साहस दिखाते हुए तिरंगा फहराया था।

कार्यक्रम के अंत में कारगिल युद्ध में शहीद हुए सभी वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति,अनुशासन और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना जगाना था,कार्यक्रम के अंत में संस्था के सभी स्टॉफ का धन्यवाद करने के साथ कारगिल के अमर शहीदों कों याद करते हुए उनको सलामी दिया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button