छत्तीसगढ़

CG – गुड़ी में दी दबिश, 20 लाख रुपए की नशीली दवाएं जब्त यूपी से दवाएं लाकर इलाके में खपाने वाले 3 गिरफ्तार पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//सीपत -_ उत्तर प्रदेश से नशीली दवाएं लाकर बिलासपुर और आसपास के क्षेत्र में खपाने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। ACCU और सीपत पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम गुड़ी के लोनियापारा में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।*

आरोपियों के कब्जे से 20 लाख रुपए कीमत के प्रतिबंधित स्पास कैप्सूल और टेबलेट बड़ी मात्रा में मिले। पुलिस को पूछताछ में गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

SSP रजनेश सिंह ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एंड-टू-एंड जांच कर नशे के सौदागरों की पूरी चेन को ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत ACCU बिलासपुर की टीम लगातार नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर कार्रवाई कर रही है।

टीम ने दी दबिश…

सूचना के आधार पर ACCU और सीपत पुलिस की विशेष टीम ने ग्राम गुड़ी के लोनियापारा में दबिश दी। मौके पर उग्रसेन लोनिया, मुकेश लोनिया और परमेश्वर लोनिया के कब्जे से प्रतिबंधित प्रॉक्सिवो स्पास कैप्सूल और अल्प्राविन टेबलेट बड़ी मात्रा में मिले। आरोपी इन दवाओं को बिक्री के लिए अवैध रूप से अपने पास रखे हुए थे। दवाओं को रखने अथवा बेचने के संबंध में उनके पास कोई वैध दस्तावेज या डॉक्टर की पर्ची नहीं मिली।

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस मामले की आगे की कड़ियाँ जोड़ने में जुटी है। एंड-टू-एंड विवेचना के तहत गिरफ्तार और संलिप्त आरोपियों का वित्तीय इन्वेस्टिगेशन भी किया जा रहा है।

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार…

1. उग्रसेन लोनिया, पिता छेदूराम लोनिया, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम गुड़ी लोनियापारा।
2. मुकेश कुमार लोनिया, पिता उग्रसेन लोनिया, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम गुड़ी लोनियापारा।
3. परमेश्वर लोनिया उर्फ कोंदा, पिता लक्ष्मी प्रसाद लोनिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम गुड़ी लोनियापारा।

Related Articles

Back to top button