छत्तीसगढ़

CG – नक्सल प्रभावित और दूरस्थ क्षेत्रों में सेवा देनें वाले अतिथि शिक्षक 1 जुलाई से हड़ताल पर शासन ने वापस बुलाने के दिए आदेश पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//छत्तीसगढ़ के दुर्ग में नक्सल गढ़, दूरस्थ क्षेत्र, बीहड़ क्षेत्र और हाथी प्रभावित क्षेत्रों में पदस्थ अतिथि शिक्षक पिछले 10 वर्षों से सुविधा के अभाव में काम कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में संसाधन, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी के बावजूद ये शिक्षक अहिंसात्मक रूप से अपनी मांगों को लेकर शासन-प्रशासन से संघर्ष कर रहे हैं।

हड़ताल की स्थिति…

1 जुलाई से दुर्ग में राज्यस्तरीय हड़ताल जारी है। शिक्षकों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा।

शासन का कदम…

बढ़ते दबाव के बाद अब शासन ने अतिथि शिक्षकों को जल्द वापस ड्यूटी पर आने का आदेश जारी किया है।

प्रमुख मांगें…

1 विद्यामितान_नियमितीकरण
2 राज्यस्तरीय_अतिथि_शिक्षक_नियमितीकरण

शिक्षकों का कहना है कि 10 साल की सेवा के बाद भी नियमितीकरण न होने से भविष्य असुरक्षित है। नक्सल और दुर्गम क्षेत्रों में जान जोखिम में डालकर पढ़ाने के बाद भी उन्हें स्थायित्व नहीं मिला।

अब देखना होगा कि शासन आदेश के बाद हड़ताल खत्म होती है या नियमितीकरण की मांग पर कोई ठोस फैसला आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button