छत्तीसगढ़

CG – गुरुजी की करतूत : व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया महिला का अश्लील वीडियो, भड़के परिजनों ने की ये मांग……

बलरामपुर। वाड्रफनगर में शिक्षक के वीडियो व्हाट्सएप स्टेटस के तौर पर महिला का आपत्तिजनक लगाने का मामला सामने आया है। वायरल हो रहे स्टेटस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद उचित कार्रवाई की बात कही है।

मामला बसंतपुर हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ व्याख्याता से जुड़ा है, जिन्होंने महिला का अश्लील इशारों वाला स्टेटस लगाया था। इस पर अभिभावकों और ग्रामीणों की नाराजगी सामने आने के बाद शिक्षक ने सफाई देते हुए कहा कि बच्चे ने गलती से स्टेटस लगा दिया है।

शिक्षक की इस करतूत पर छात्रों के अभिभावक और ग्रामीण कह रहे हैं कि जब शिक्षक ही ऐसा करेगा, तो बच्चों पर क्या असर होगा। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button