छत्तीसगढ़

CG – हर संभव फाऊंडेशन महिला सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण का कार्यक्रम 7 मार्च 2026 दिन शनिवार वृंदावन हॉल रायपुर में आयोजित किया गया…

रायपुर। हर संभव फाऊंडेशन महिला सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण का कार्यक्रम 7 मार्च 2026 दिन शनिवार वृंदावन हॉल रायपुर में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट अतुलनीय संघर्षशील 61 महिलाओं को आमंत्रित एवं सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सावित्री मंडावी विधायक भानु प्रतापपुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि डॉ रुना शर्मा डॉ प्रीति उपाध्याय प्रीति रानी तिवारी जी डॉ रुचिरा पांडे जी प्रीति चौहान जी इला दुबे जी दीपाक्षां जैन जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

संस्थापिका अध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी ने बताया कि इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी के शपथ ग्रहण श्वेता घुरूई कार्यक्रम प्रभारी
अर्चना शर्मा कार्यकारिणी अध्यक्ष पूनम शुक्ला महासचिव नेहा संतोषवार उपाध्यक्ष रेवती सिंह संयुक्त सचिव तृप्ति सक्सेना सचिव ममता गुप्ता कोषाध्यक्ष डॉ अंबिका मिश्रा मीडिया प्रभारी सरिता झा सोशल मीडिया प्रभारी वीणा रावत उप सचिव वरिष्ठ सलाहकार कस्तूरी साहू गीता कटारिया सोनम शर्मा विभा पांडेय सलाहकार पद पर नियुक्ति एवं विधायक महोदया सावित्री मांडवी ने शपथ दिलाई राधा कृष्ण बनकर आए अनुषा एवं गौरी बाल रूप में कृष्ण राधा के साथ सभी महिलाओं ने जमकर फूलों की होली खेली ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे कि सभी वृंदावन में पहुंच गए रंग पंचमी के पवित्र अवसर पर पूरा माहौल भक्तिमय एवं उल्लास पूर्ण हो गया
संस्थापक एवं अध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी एवं अन्य गणमान्य नागरिक इस शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित रहे एवं भारी संख्या में महिलाएं साक्षी रहीं।

Related Articles

Back to top button