छत्तीसगढ़

CG – हरसंभव फाऊंडेशन समाज सेवा के साथ-साथ धार्मिक सेवा धर्म जागरण क्षेत्र में भी अग्रणी है : माता के नवरात्रि में प्रथम दिवस से लेकर अष्टमी तक लगातार घर-घर में माता के भजन एवं जस गीत संध्या का आयोजन करके सनातन धर्म का प्रचार प्रसार किया जा रहा…

रायपुर। हरसंभव फाऊंडेशन समाज सेवा के साथ-साथ धार्मिक सेवा धर्म जागरण क्षेत्र में भी अग्रणी है संस्था लगातार विगत 15 वर्षों से पशु सेवा धर्म जागरण मुक बधिर बालिकाओं का विवाह में सहयोग वृद्ध आश्रम एवं कन्या पूजन एवं भोजन हेतु समय-समय पर भोजन भंडारा एवं अन्य सामग्री सहयोग प्रदान करते रहती है।

इस संस्था का मुख्य उद्देश्य है समाज में सकारात्मक बदलाव संस्था की प्रमुख पुष्पलता त्रिपाठी ने बताया कि संस्था माता के नवरात्रि में प्रथम दिवस से लेकर अष्टमी तक लगातार घर-घर में माता के भजन एवं जस गीत संध्या का आयोजन करके सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करते आ रही है जिसमें संस्था के पदाधिकारी का सहयोग प्राप्त होता है।

पूनम शुक्ला ममता गुप्ता सुनीता सिंह उर्मिला सोनी रमा शर्मा सरिता झा विभा पांडेय महिमा त्रिपाठी कस्तूरी साहू उमा सोनी राधा शर्मा गीता कटारिया तृप्ति सक्सेना के सहयोग एवं हमेशा आशीर्वाद प्राप्त है।

Related Articles

Back to top button