छत्तीसगढ़

CG – हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या : पेड़ पर लटकी मिली लाश, दुष्कर्म केस में जमानत के बाद PHQ में था अटैच…..

कवर्धा। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। लापता पुलिस कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत हो गई। उसकी लाश पेड़ पर लटकी मिली है। थाना सिटी कोतवाली इलाके के लालपुर खार इलाके का ये मामला है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या समेत दूसरे सभी एंगल से जांच कर रही है। दुष्कर्म केस में हेड कॉन्स्टेबल जेल भी जा चुका था।

मृतक की पहचान बहादुर सिंह मेरावी (38 साल) निवासी ग्राम अंजना रेंगाखार के रूप में हुई है। वर्तमान में वह पुलिस लाइन कवर्धा में निवासरत था। बताया जा रहा है कि बहादुर सिंह मेरावी कवर्धा के एसआईबी शाखा में पदस्थ था और वर्तमान में रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) में अटैच चल रहा था। जानकारी के अनुसार मृतक पिछले दो दिनों से लापता था। परिजन और परिचित उसकी तलाश कर रहे थे, इसी बीच रविवार सुबह ग्रामीणों ने लालपुर खार क्षेत्र में उसकी लाश देखी। घटनास्थल के पास मृतक की बाइक भी बरामद हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक पूर्व में दुष्कर्म के एक मामले में जेल भी जा चुका था। जमानत पर रिहा होने के बाद उसे रायपुर पीएचक्यू में अटैच किया गया था। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने मामले में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच पूरी होने का इंतजार करने की बात कह रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button