CG – हेड कांस्टेबल की मौत : ट्रक ने स्कूटर को कुचला, हादसे में हेड कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौके पर मौत, आरोपी ड्राइवर फरार…..

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां पलारी चौक पर एक ट्रक ने स्कूटर को कुचल दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। जिसमे प्रधान आरक्षक भी शामिल है।
घटना जिले के बायपास स्थित पलारी चौक की है। पलारी चौक पर धान से भरे एक ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी। स्कूटर सवार प्रधान आरक्षक और एक ग्रामीण की मौके पर मौत हो गयी।
जानकारी के मुताबिक़, एक मृतक की पहचान की पहचान प्रधान आरक्षक के रूप में हुई है। प्रधान आरक्षक और ग्रामीण दोनों स्कूटर से पलारी चौक की तरफ जा रहे थे। इसी बीच बायपास स्थित पलारी चौक पर ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों गाड़ी से गिरकर ट्रक के पहिये के नीचे आ गए जिनसे उनकी जान चली गयी।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गयी। आपपास के लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दो गयी। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी तरफ घटना के बाद से ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर उसकी तलाश कर रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



