छत्तीसगढ़

CG – हेड कांस्टेबल की मौत : बाइक सवार प्रधान आरक्षक को बस ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत…..

सरगुजा। छत्तीसगढ़ सरगुजा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस में पदस्थ प्रधान आरक्षक श्रीराम लकड़ा की सड़क हादसे में मौत हो गई। अंबिकापुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लुचकी घाट के पास तेज रफ्तार राजधानी बस ने बाइक सवार प्रधान आरक्षक को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रधान आरक्षक श्रीराम लकड़ा (53) मूलतः बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम बोदा के निवासी थे और वर्तमान में अंबिकापुर के गांधीनगर स्थित पुलिस कॉलोनी में परिवार सहित रहते थे। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे वे पुलिस लाइन में ड्यूटी जाने की बात कहकर घर से निकले थे। शाम तक घर नहीं लौटने पर रात करीब 11 बजे पत्नी ने मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। पत्नी ने सोचा कि ड्यूटी में व्यस्त होंगे, इसलिए दोबारा प्रयास नहीं किया।

बुधवार सुबह पुलिस कालोनी में रहने वाले अन्य पुलिसकर्मियों ने घर पहुंचकर हादसे की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार रात को लुचकी घाट के पास राजधानी बस ने बाइक सवार श्रीराम लकड़ा को चपेट में ले लिया। प्रधान आरक्षक की मौके पर मौत हो गई। प्रधान आरक्षक लुचकी घाट की ओर कैसे पहुंचे, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका है कि वे अपने गृहग्राम बतौली गए होंगे और वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles

Back to top button