छत्तीसगढ़

CG- हेड कांस्टेबल सस्पेंड : SP का एक्शन, इस मामले में हेड कांस्टेबल को किया निलंबित, जानिए पूरा मामला……

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में रूपए की मांग करने वाले हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित प्रधान आरक्षक का नाम रमेश त्रिपाठी है। एसपी ने मामले की जांच करने के लिए एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी को निर्देश दिए हैं।

दरअसल, प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी द्वारा चौकी पंतोरा क्षेत्र के एक आवेदक से विवादित भूमि पर कब्जा दिलाने के नाम पर पैसों की मांग की थी। मामले की शिकायत व जानकारी मिलते ही जिले के SP विजय कुमार पाण्डेय ने मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए चौकी पंतोरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही घटना की जांच SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी करेंगे। वहीँ, इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button