छत्तीसगढ़

CG – हेड मास्टर सस्पेंड : इस लापरवाही पर गिरी गाज, डीईओ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित, देखें आदेश…..

बिलासपुर। डीईओ मुंगेली ने प्रशासनिक अनियमितता के आरोप में शासकीय प्राथमिक शाला उमरिया के हेड मास्टर राजेंद्र कुमार नेताम को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में बीईओ कार्यालय लोरमी में अटैच कर दिया है। डीईओ ने जारी निलंबन आदेश में प्रशासनिक अनियमितता के अलावा उपस्थिति पंजी में कूटरचना कर फर्जी उपस्थिति दर्ज करने का गंभीर आरोप लगाया है। एबीओ की रिपोर्ट में हेड मास्टर पर गंभीर आरोप लगाया गया है। इसी रिपोर्ट के आधार पर डीईओ ने निलंबन की कार्रवाई की है।

देखिये आदेश…

Related Articles

Back to top button