CG – स्वस्थ समाज ही समृद्ध समाज की नींव है : मच्छरदानी का वितरण प्रदेश सरकार की महती योजना : संजय पाण्डे, महापौर

जगदलपुर। स्वस्थ समाज ही समृद्ध समाज की नींव है। मच्छरदानी का वितरण प्रदेश सरकार की महती योजना है। इसका उद्देश्य सिर्फ मच्छरदानी का वितरण किया जाना नहीं है बल्कि स्वास्थ्य के प्रति सुरक्षा व जागरुकता है। मच्छर के काटने से मलेरिया, डेंगू जैसे गंभीर बीमारी होते हैं। हमें चाहिए कि हम सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। जिससे कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचा जा सके।
उपरोक्त वकतव्य रविवार को विजय वार्ड में आयोजित मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम में महापौर संजय पाण्डे ने कही। उन्होंने बताया प्रत्येक परिवार में मच्छरदानी का वितरण किया जाना है। गर्भवती महिला, दिव्यांग, छोटे बच्चे, उम्रदराज लोगों को अनिवार्य रूप से प्राथमिकता के आधार पर मच्छरदानी का वितरण किया जाना है। रोजाना शहर के अलग अलग वार्डों में चिन्हित स्थान पर कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मच्छरदानी का वितरण किया जा रहा है।
संजय पाण्डे ने कहा मच्छर के काटने से मलेरिया, डेंगू जैसे गंभीर बीमार फैलते हैं। मच्छरदानी के उपयोग से एक बड़ा फायदा यह है कि कॉइल से निकलने वाले हानिकारक धुएँ से बचा जा सकता है। मच्छरदानी एक सस्ती, सुरक्षित और प्रभावी चीज है जो हमें मच्छरों से बचाती है। हमें अधिक से अधिक मच्छरदानी का उपयोग करना चाहिए ताकि हम स्वस्थ और सुरक्षित रह सकें।
वार्ड पार्षद गौतम पानीग्राही ने कहा महापौर दलगत राजनीति से हटकर काम कर रहे हैं। प्रत्येक वार्ड में जाकर वे स्वयं मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इस बात से ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे शहर विकास के लिए कितने सजग हैं।
स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम टीम के साथ तालमेल बनाकर काम कर रहा है। जनप्रतिनिधि सेवा भाव से काम कर रहे हैं। हमारा स्वास्थ्य ही हमारा सबसे बड़ा धन है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्वच्छता और सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। गंभीर बीमारी से बचाव के लिए मच्छरदानी एक सशक्त और सरल उपाय है। यह बिना किसी साइड इफेक्ट के स्वास्थ्य की रक्षा करता है।
पूर्व पार्षद भारती श्रीवास्तव, कुंवर अजय सिंह, राम भरोसे यादव, प्रताप सिंह, शिवा, मितानिन कुमारी ठाकुर, लक्ष्मी ठाकुर, रिंकु दुबे, विवेक जैन सहित वार्ड के लोग मौजूद रहे।