CG दिल दहला देने वाली घटना : 5 साल की मासूम का अपहरण, दुष्कर्म के बाद बोरे में भरकर फेंका,आरोपी गिरफ्तार…

डेस्क : भिलाई में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं। बच्ची घर से चॉकलेट लेने निकली थी, लेकिन रास्ते में ही उसे पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने अगवा कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्ची का मुंह कपड़े से बांधकर उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। दरिंदगी की हद तो तब पार हो गई जब आरोपी ने बच्ची को बोरे में भर दिया और हत्या की नीयत से कुएं के पास फेंक दिया।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बच्ची की चप्पल पास के नाले में मिली, जिससे ग्रामीणों को शक हुआ। इसी बीच दो युवकों ने एक बोरे में हलचल देखी, जिसके बाद उन्होंने पास जाकर देखा तो अंदर मासूम बच्ची जिंदा हालत में मिली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी को फांसी देने की मांग की।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
“पाटन एसडीओपी अनुप लकड़ा ने बताया कि बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस ने साफ किया है कि मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी धनेश्वर साहू मजदूरी करता है और शराब पीने का आदी है।
“गिरफ्तारी के वक्त भी वह नशे में था। एफएसएल की टीम ने आरोपी के घर की तलाशी ली है, जहां से इस अपराध से जुड़े कई महत्वपूर्ण सबूत और वही तकिया कवर बरामद हुआ है, जिसका टुकड़ा बच्ची का मुंह बांधने के लिए इस्तेमाल किया गया था।”
शुक्रवार को पुलिस ने किडनैपिंग के बाद रेप की आशंका को लेकर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था मामले की जांच जारी है।
लोगों ने थाना घेरा
बच्ची के परिजन और ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर उतई थाने का घेराव किया था। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
घर से लापता हुई थी बच्ची
बच्ची अचानक घर से लापता हुई थी। जिसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों में तलाश की थी । पूरा गांव मिलकर बच्ची को ढूंढने में जुट गया। काफी देर तलाश करने के बाद 2 युवकों ने कुएं के पास बोरा पड़ा देखा। बोरे में हरकत हो रही थी। खोलने पर डरी-सहमी हालत में 5 साल की मासूम मिली।



