छत्तीसगढ़

CG – दिल दहला देने वाली घटना : घर में लगी आग, जिंदा जलने से पंचायत सचिव की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत उमझर में सुबह के वक्त पूर्व पंचायत सचिव के घर भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना में पूर्व सचिव जिंदा जल गए। वे घर में अकेले थे, परिवार के सदस्य शादी समारोह में शामिल होने गए थे। हादसे में पूरा घर जलकर खाक हो गया। घटना चांदनी-बिहारपुर थाना क्षेत्र की है।

उमझर निवासी पूर्व पंचायत सचिव ईश्वर सिंह (55 वर्ष) के घर के वक्त आग लग गई। कुछ ही देर में पूरे घर में आग फैल गई और जलने लगा। आग की लपटें फैलने लगी थी। जब तक ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश करते तेजी के साथ फैली आगे के कारण पूरा घर और घर के भीतर रखे सामान जलकर खाक हो गया था। पूर्व पंचायत सचिव ईश्वर सिंह आग से घिरने के कारण घर से बाहर नहीं निकल पाए और जलने से उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के बाद जले हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य वापस घर पहुंचे, लेकिन तब तक पूरा मकान जलकर खाक हो चुका था।

आग पर काबू पाने में बड़ी दिक्कत सामने आई, ओड़गी ब्लॉक में फायर ब्रिगेड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसी वजह से आग तेजी से फैल गई और समय पर नियंत्रित नहीं हो सकी। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस ने शॉर्ट सर्किट की आशंका सहित अन्य कारणों को लेकर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button