Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – दिल दहला देने वाला हादसा : नहर में जा गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत, मौके पर मची चीख पुकार……

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। पारिवारिक समारोह में शामिल होने बिहार के वैशाली जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार पालीगंज के पास एक अनियंत्रित कार नहर में जा गिरी, जिसमें सवार पांच में से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसा तब हुआ जब सूरजपुर से निकला यह परिवार पालीगंज की नहर के पास पहुंचा। कार अचानक संतुलन खो बैठी और सीधे नहर में जा पलटी। कुछ ही पलों में पूरा वाहन पानी में डूब गया और पांचों लोग बहने लगे। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों घायलों को गंभीर हालत में पटना एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मृतकों में ससुर, बहू और मासूम पोती शामिल

इस हादसे ने एक ही परिवार से तीन जिंदगियों को छीन लिया। मृतकों की पहचान सूरजपुर के निवासी के रूप में हुई है, जिनमें परिवार के बुजुर्ग (ससुर), बहू और एक मासूम बच्ची शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button