छत्तीसगढ़

CG – गोड़ाडीह जिंदल स्टारेक्स प्रा.लि.में भारी ब्लास्टिंग रिहाएसी एरिया में जा कर गिर रहा बड़ा बड़ा पत्थर का टुकड़ा ग्रामीण जानमाल की नुकसान कों लेकर भयभीत खोला मोर्चा पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//गोड़ाडीह में स्टारेक्स माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कंम्पनी के खिलाफ ग्रामीणों नें मोर्चा खोल दिया हैँ ग्रामीण ओपन पत्थर खदान में हो रही ब्लास्टिंग से खासे नाराज परेशान और डरे हुए हैँ लोग इस बाद से चिंतित हैँ की किसी दिन ब्लास्टिंग से जान माल का नुकसान ना हो जाए बच्चे जो घर के बाहर खेलते रहते हैँ।

वो इनकी लापरवाही का शिकार ना हो जाए किसी दिन बड़ी अनहोनी ना घट जाए इनकी ब्लास्टिंग से बड़े बड़े पत्थर के टुकड़े रिहाएसी एरिया में जा कर गिर रहा हैँ जिसको लेकर अब ग्रामीणों नें आवाज बुलंद करना शुरू कर दिया हैँ बीते दिनों जिंदल माइंस के प्रबंधक व अधिकारियो कों ग्रामीणों नें एक लिखित आवेदन दिया है जिसमे उन्होंने अपनी समस्या कों बताते हुए कहा कि।

स्टारेक्स माइनिंग प्रा.लि.गोडाडीह म.न. 2 जिला बिलासपुर (छ. ग.) द्वारा पत्थर को तोड़ने के लिए भयंकर मात्रा में खुदाई कर ब्लासटिग किया जा रहा जिससे बड़ा बड़ा पत्थर उड्कर गांव ,बस्ती घर बाड़ी ,रास्ते दरवाजा में गिर रहा है जिससे जन धन की हा्नी होने की संभावना हैं इस पर तत्काल रोक लगाया जाय।

आपके द्वारा खुदाई कर तालाब तथा अन्य स्थानो में अवैध रुप से बढ़ाकर गांव की जमीन में अवैधानिक तरीका से कार्य किया जा रहा है जिससे ग्रामवासीयों में डर एवं भय उत्पन्न हो रहा है। इस समस्या को देखते हुए ब्लासटिंग पर रोक लगाया जाय अगर आपके माईनिंग द्वारा जबरन ब्लासटिंग होने पर ग्राम वासी उग्र होकर आंदोलन करेंगे तो इसकी समस्त जिम्मेदारी आप लोंगों की होगी।

Related Articles

Back to top button