CG – बिलासपुर में भारी बारिश से हाहाकार घर ढहे, खेत डूबे, NH-49 जाम जानें कहां-कहां कितना हुआ प्रभावित, पढ़ें पूरी खबर
बिलासपुर//छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गुरुवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने पूरे जिले की रफ्तार रोक दी है। लगातार बारिश के कारण NH-49 पूरी तरह जाम हो गया है और कई इलाकों में कमर तक पानी भर गया है।
मस्तूरी क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित…
मस्तूरी, जोंधरा, खोदरा, सीपत और आसपास के ग्रामीण इलाकों में हालात सबसे खराब हैं। किसान परेशान किसानों के खेत पानी में डूब गए हैं। फसल बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा है। घर-दुकान टूटे गांवों में गरीबों के कच्चे घर और दुकानें ढह गई हैं। पूरा क्षेत्र जलमग्न*: सड़कें, गलियां सब पानी-पानी हो गई हैं।
हाईवे और यातायात पर असर…
नदियों में जल स्तर तेजी से बढ़ने की वजह से NH-49 सहित कई मुख्य मार्ग जाम हो गए हैं। दर्रीघाट मस्तूरी के बीच एन एच 49 में रोड़ से कई फिट ऊपर पानी बहने की वजह से वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लगी हैं कई बड़ी छोटी गाड़ियां रोड़ से निचे उतर कर गहरे पानी में फस गई हैं लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है
देख लो…” वाली स्थिति…
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों-वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क पूरी तरह पानी में डूब चुकी है। भूरा पानी पूरे रास्ते पर नदी की तरह बह रहा है। कार, ट्रक, बाइक और जीप घंटों से पानी को चीरते हुए निकलने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि मस्तूरी में अभी बारिश कुछ कम हुई है, लेकिन आसमान में बादल और चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है।
बिजली व्यवस्था भी ठप्प…
सबसे बड़ी परेशानी बिजली को लेकर है। मस्तूरी क्षेत्र के कई हिस्सों में बीती रात से यानी करीब 15 घंटे से बिजली सप्लाई बाधित है। सूत्रों के मुताबिक कई सब स्टेशनों में जल भराव के कारण सप्लाई बंद है। विद्युत विभाग के कर्मी पानी निकालने में जुटे हैं ताकि जल्द बिजली सप्लाई बहाल की जा सके।
प्रशासन अलर्ट पर…
जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे नदी किनारे और जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
मौसम का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक और बारिश की संभावना जताई है।




