छत्तीसगढ़

CG High Court ब्रेकिंग : एक साथ 3 लॉ अफसरों ने दिया इस्तीफा, महाधिवक्ता कार्यालय में मची हलचल, त्यागपत्र में बताई ये वजह…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ महाधिवक्ता कार्यालय के तीन लॉ अफसरों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। महाधिवक्ता कार्यालय व विधि विधायी विभाग को सौंपे त्यागपत्र में लॉ अफसरों ने व्यक्तिगत कारणों के चलते पद छोड़ने की जानकारी दी है।

छत्तीसगढ़ महाधिवक्ता कार्यालय में पदस्थ तीन लॉ अफसरों ने विधि विधायी विभाग को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है।

उप महाधिवक्ता डॉ. सौरभ कुमार पांडेय, गर्वनमेंट एडवोकेट शैलजा शुक्ला और डिप्टी गर्वनमेंट एडवोकेट नितांश जायसवाल ने त्यागपत्र दे दिया है। तीनों ने 6 अक्टूबर 2026 से पद छोड़ने के संबंध में अपना त्यागपत्र महाधिवक्ता कार्यालय को सौंप दिया है।

डॉ. सौरभ कुमार पांडेय और नितांश जायसवाल ने अपने इस्तीफे में व्यक्तिगत कारणों और व्यक्तिगत परिस्थितियों का हवाला दिया है। दोनों ने कहा है कि व्यक्तिगत कारणों व परिस्थितियों के चलते, संबंधित पदों पर आगे बने रहने में असमर्थ हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिली जिम्मेदारियों के निर्वहन का अवसर देने के लिए महाधिवक्ता, अन्य विधि अधिकारियों तथा कार्यालयीन कर्मचारियों से मिले सहयोग के लिए आभार भी जताया है।

डिप्टी गर्वनमेंट एडवोकेट शैलजा शुक्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके पत्र में पद छोड़ने के निर्णय के अलावा कोई अन्य कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। महाधिवक्ता कार्यालय ने तीनों के इस्तीफे विधि एवं विधायी कार्य विभाग के प्रमुख सचिव को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

एजी व एडिशनल एजी ने दिया था इस्तीफा

छत्तीसगढ़ के तत्कालीन महाधिवक्ता AG प्रफुल्ल एन. भारतने 17 नवंबर 2025 को राज्यपाल रामेन डेका को अपना इस्तीफा भेजा था। उन्होंने इस्तीफे का विशेष कारण नहीं बताया था। उनके इस्तीफे के बाद विवेक शर्मा को नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। अतिरिक्त महाधिवक्ता Additional Advocate General रणवीर सिंह मरहास ने दिसंबर 2025 में विधि सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा था।

Related Articles

Back to top button