CG High Court ब्रेकिंग : IPS जीपी सिंह को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, इस मामले पर लगाई रोक, भूपेश सरकार में दर्ज हुई थी FIR, जानिए पूरा मामला.....

बिलासपुर। आईपीएस जीपी सिंह को हाईकोर्ट से एक बार फिर से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने जीपी सिंह के खिलाफ दर्ज राजद्रोह के केस पर रोक लगा दी है। बता दें कि 1994 बैच के आईपीएस जीपी सिंह के खिलाफ पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार ने राजद्रोह का मामला दर्ज किया था। मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने केस की प्रोसिडिंग पर रोक लगा दी है। 

इससे पहले बीते 2 मई को IPS जीपी सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली थी। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने उनके खिलाफ सुपेला थाने में दर्ज एफआईआर पर रोक लगा दी। जीपी सिंह ने इस एफआईआर को समाप्त करने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। 

जीपी सिंह पर 2022 में छत्तीसगढ़ सरकार ने राजद्रोह का केस दर्ज किया था। इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि बाद में हाईकोर्ट से जमानत ले ली थी। सिंह को लेकर एक अफवाह ये भी थी कि उन्हें बर्खास्त किया गया है, लेकिन ऐसा नहीं था। ACB ने जुलाई 2021 को सिंह के पुलिस लाइन स्थित सरकारी बंगले के अलावा राजनांदगांव और ओडिशा के 15 अन्य स्‍थानों पर छापा मारा था। इसमें 10 करोड़ की अघोषित संपत्ति के साथ कई संवेदनशील दस्‍तावेज मिले थे। इसके बाद ACB ने जीपी सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की थी। वहीं दूसरी ओर सरकार ने 5 जुलाई को उन्हें सस्पेंड कर दिया और 8 जुलाई की रात को उनके खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि जीपी सिंह सरकार गिराने की साजिश रच रहे थे। 9 जुलाई 2021 को जीपी सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर CBI जांच की मांग की थी।

 

6sxrgo

गौरतलब है कि भूपेश बघेल ने सरकार में रहते IPS जीपी सिंह पर केस दर्ज किया था। अब जीपी सिंह को इन मामलों में CAT और हाईकोर्ट से क्लीन चीट मिल गई है। वर्तमान सरकार जल्द ही जीपी सिंह को संविदा नियुक्ति देगी। PHQ में बड़े पद की जिम्मेदारी देने की चर्चा भी जोरों पर है।


IMG-5511
ezgif-com-animated-gif-maker-3

d9c7fc3c-734a-459e-8d86-b0b3106bb716
c041f781-d6c5-424f-8f16-74b521c05e4d
ec5bdc94-a24f-4131-bc9a-2ff8b14e35b8
 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
27/Jun/2024

CG ब्रेकिंग : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जीजा की मौत, अस्पताल में ली अंतिम सांस, परिवार में शोक की लहर, कल होगा अंतिम संस्कार......

27/Jun/2024

CG - रेत माफियाओं पर सख्त हुई सरकार, रेत माफियाओं के ठिकानों पर छापा, खनिज विभाग ने बड़े पैमाने में हाइवा सहित अवैध रेत किया जब्त.....

27/Jun/2024

CG Politics : बलौदाबाजार हिंसा मामले पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने जारी किया बड़ा बयान, भाजपा पर लगाए ये गंभीर आरोप.....

27/Jun/2024

CG ब्रेकिंग : खादी ग्रामोद्योग भवन में लगी आग, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, इस वजह से लगी आग….

27/Jun/2024

CG - नक्सलियों के लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आए भाई-बहन, इस हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, एडिशनल एसपी ने की घटना की पुष्टि.....