Chhattisgarh Rain Alert: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी,इन जिलों में बरसेंगे बादल,अलर्ट जारी,जानें कहां कैसा रहेगा मौसम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी 26 जून से बढ़ सकती है। पिछले 2 दिनों में प्रदेश में हो रही बारिश में ब्रेक लग गया। इस वजह से राजधानी रायपुर में तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। राज्‍य के ज्‍यादातर हिस्‍सों से बादल गायब हैं, तेज धूप निकली है और तापमान बढ़ रहा है। इसकी वजह से गर्मी और उमस की वजह से लोग बेचैन हैं।

इस बीच मौसम विशेषज्ञों की राय में आज दोपहर बाद से मौसम का रुख बदल सकता है। बारिश की गतिविधियां शुरू होगी तो अगले 4-5 दिनों तक बदली और बारिश की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 26 जून से प्रदेश में मानसून सक्रिय होने की संभावना है और अगले 5 दिनों तक अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। आज प्रदेश में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार एक द्रोणिका, दक्षिण गुजरात के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण से लेकर मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तर-पश्चिम बिहार तक औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर है।वहीं, एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल व बांग्लादेश होते हुए उत्तर-पूर्वी असम तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है।

 

6sxrgo

इसी वजह से आज प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। रायपुर शहर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36°C और 27°C के आसपास रहने की संभावना है।


IMG-5511
ezgif-com-animated-gif-maker-3

d9c7fc3c-734a-459e-8d86-b0b3106bb716
c041f781-d6c5-424f-8f16-74b521c05e4d
ec5bdc94-a24f-4131-bc9a-2ff8b14e35b8
 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
30/Jun/2024

T20 World Cup 2024 : रोहित शर्मा की कप्‍तानी में टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन बना भारत, 17 साल का खिताबी सूखा समाप्‍त..

29/Jun/2024

पंडरिया में कल 30 जून को विप्र समाज के मेधावी छात्रों का पुरुस्कार वितरण एवम स्नेह सम्मेलन का आयोजन।

29/Jun/2024

Chhattisgarh Cabinet Expansion: दिल्ली से लौटते ही सीएम साय ने बताया कब होगा मंत्रिमंडल का विस्तार…

29/Jun/2024

CG Politics : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जारी किया बयान, छत्तीसगढ़ में मॉब लिंचिंग को लेकर कही ये बड़ी बात.....

29/Jun/2024

CG Rain Alert : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम.....