छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी के ग्राम पंचायत कुकदा में हाई स्कूल बदहाल: एक छोटे कमरे में 102 बच्चे, शिक्षक और बुनियादी सुविधा दोनों नदारद जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी सीपत//छत्तीसगढ़ का बिलासपुर और यहाँ के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र का ग्राम पंचायत कुकदा जहाँ 2023 से संचालित हाई स्कूल आज बदहाली का शिकार है। न शिक्षक हैं, न पर्याप्त भवन, और न ही शाला अनुदान। नतीजा ये है कि 9वीं और 10वीं के 102 बच्चे एक ही छोटे से भवन में ठूंस-ठूंस कर पढ़ने को मजबूर हैं।

क्या है समस्या…

भवन का अभाव पूरे हाई स्कूल के लिए सिर्फ एक छोटा कमरा उपलब्ध है। इसी में 9वीं और 10वीं दोनों की क्लास लगती है। शिक्षकों की कमी स्कूल शुरू हुए 2 साल से ज्यादा हो गए, पर पद खाली पड़े हैं। पढ़ाई बाधित हो रही है।

अनुदान नहीं शाला अनुदान न मिलने से रखरखाव ठप है। बुनियादी सुविधाएं चरम पर टेबल-कुर्सी, लाइट, पंखा और साफ-सफाई जैसी मूलभूत चीजों का भी टोटा है। क्लास में गर्मी और गंदगी के बीच बच्चे पढ़ते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद भी अब तक कोई ठोस कदम विभाग की ओर से नहीं उठाया गया जिसके कारण स्कूल की हालात “अव्यवस्थित” हो चुकी है।

गरीब किसान पेरेंट्स की मांग…

गांव वालों और पालकों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की है कि तुरंत अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति हो, नए भवन का निर्माण हो और लंबित शाला अनुदान जारी किया जाए। ताकि बच्चों का भविष्य अंधकार में न जाए।

Related Articles

Back to top button