छत्तीसगढ़
CG – हायर सेकेंडरी स्कूल तीतीरगांव में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक राखी पेड़ के नाम…

हायर सेकेंडरी स्कूल तीतीरगांव में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक राखी पेड़ के नाम
जगदलपुर। हायर सेकेंडरी स्कूल तीतीर गांव की प्राचार्य वंदना भदोरिया के निर्देशानुसार संस्था के यूथ एवं इको क्लब प्रभारी खुशबू चेरपा के साथ संस्था के ईको क्लब के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक राखी पेड़ के नाम का आयोजन करते हुए स्वयं से बनाई गई राखी पेड़ को बांधकर पर्यावरण संरक्षण का शपथ लिया।
छात्रों ने संकल्प लिया कि पेड़ ज्यादा से ज्यादा लगाएंगे और उनकी रक्षा करेंगे। क्योंकि पेड़ से ही हमारा आज है…. हमारा कल है।
संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता गजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था के द्वारा हमेशा से ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता रही है। इसके पूर्व भी एक पेड़ मां के नाम का आयोजन किया गया था।