छत्तीसगढ़

CG – मौत बनकर दौड़ी हाइवा : 2 युवकों को रौंदा, मौके पर मौत, नेशनल हाइवे पर बिखरे शरीर के चिथड़े……

आरंग। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां नेशनल हाइवे-53 पर रेत से भरे एक अनियंत्रित हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को इतनी जोरदार टक्कर मारी। दोनों युवकों के चिथड़े सड़क पर बिखर गए, जिससे मृतकों की शिनाख्त करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह दुखद दुर्घटना मंदिर हसौद थाना अंतर्गत ग्राम उमरिया के पास हुई। मृतक युवक होंडा कंपनी की मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 LH 2236) पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान रेत से भरे एक तेज रफ्तार हाइवा (क्रमांक CG 04 QW 9904) ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और कुचलते हुए आगे निकल गया।

मौके पर मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक, हाइवा के भारी-भरकम पहियों के नीचे आने से युवकों के शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। सड़क पर हर तरफ खून और मांस के लोथड़े नजर आ रहे थे। स्थिति इतनी गंभीर थी कि प्रारंभिक तौर पर यह बता पाना भी मुश्किल था कि मृतक कौन हैं। घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button