CG छुट्टी ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026 को अवकाश को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से जारी छुट्टियों की सूची में इस दिन को दीपावली के दूसरे दिन यानी गोवर्धन पूजा के अवसर से जोड़ा गया है। इस दिन पूरे प्रदेश में ऐच्छिक अवकाश के स्थान पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।नक्शे देखें
पहले ऐच्छिक अवकाश की सूची में था गोवर्धन पूजा का पर्व
छत्तीसगढ़ शासन की वर्ष 2026 की अवकाश अधिसूचना के अनुसार, 9 नवंबर 2026 को दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का उल्लेख किया गया है। पहले जारी अधिसूचना में इसे ऐच्छिक अवकाश के रूप में शामिल किए जाने की जानकारी सामने आई थी।
अब इस अवकाश को सामान्य अवकाश में बदलने संबंधी आदेश की चर्चा है। यदि राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में संशोधित अधिसूचना जारी की गई है, तो इससे प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में अवकाश की स्थिति में बदलाव हो सकता है।




