CG – हॉली क्रॉस स्कूल ने ऑर्केस्ट्रा में मारी बाजी भिलाई में जीता प्रथम स्थान कला कृति महोत्सव में बिलासपुर का नाम किया रोशन पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//हॉली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भिलाई में आयोजित अखिल भारतीय डांस, म्यूजिक व इंस्ट्रूमेंटल प्रतियोगिता’कला कृति महोत्सव में स्कूल के ऑर्केस्ट्रा ग्रुप ने पूरे देश से आए प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
यह प्रतियोगिता देश भर के स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्रों के लिए एक बड़ा मंच है। हॉली क्रॉस स्कूल की टीम ने अपनी लय, ताल और प्रस्तुति से निर्णायकों और दर्शकों दोनों का दिल जीत लिया।
विजेता टीम में शामिल रहे प्रांजल सिंह, आरुष पटेल, वी विनीत राव और सौरभ घोष। चारों छात्रों ने एकजुट होकर ऐसा प्रदर्शन किया कि बिलासपुर का नाम पूरे मंच पर गूंज उठा।
इस उपलब्धि का श्रेय छात्रों ने अपने मेहनती *संगीत गुरु साहिल सिंह ठाकुर को दिया। छात्रों का कहना है कि गुरुजी के मार्गदर्शन और घंटों की रियाज ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।
स्कूल की प्राचार्या डॉ.क्लैरिटा डीमेलो ने इस जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि “हमारे बच्चे लगातार मेहनत कर रहे हैं और स्कूल का नाम ऊंचा कर रहे हैं। मैं सभी विजेताओं, उनके अभिभावकों और विशेष रूप से संगीत गुरु साहिल सिंह ठाकुर को बधाई देती हूं। यह जीत पूरे हॉली क्रॉस परिवार के लिए गर्व का क्षण है।”
स्कूल में इस जीत की खबर के बाद जश्न का माहौल है। शिक्षक, छात्र और अभिभावक सभी टीम की इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं।




