CG – मल्हार स्थित मध्य नगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बिजली विभाग के कर्मठ अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान पढ़े पूरी ख़बर
मल्हार//नगरीय विद्यालय मल्हार में समाज सेवा के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट कार्य के लिए बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम समाज सेवा के उत्तर प्रतिफल के रूप में संपन्न हुआ, जिसमें विभाग के कर्मचारियों के योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि ज्वाला प्रसाद बंजारे, सदस्य जनपद पंचायत मस्तूरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मल्हार विद्युत वितरण के सहायक तकनीशियन गौरी शंकर भारद्वाज सहित सहदेव कुमार चंद्रा (कार्यालय सहायक-3), रेवती रमन देव नापित, राजू देवांगन, संतोष कुमार निर्मलकर, कर्मचारी उमेश कुमार लहरे, सलीम कुमार डहरिया, चंदन यादव, सुरेश साहू, कौशलेश साहू, धीरज घृतलहरे, दिलेश कुर्रे एवं जशवंत सिंह का पुष्पगुच्छ एवं सम्मान पत्र भेंट कर स्वागत-सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात अतिथियों एवं बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों का स्वागत प्रतीक चिन्ह, बैच एवं श्रीफल भेंट कर किया गया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में ज्वाला प्रसाद बंजारे ने कहा कि आज हम उन कर्मवीरों का सम्मान करने के लिए एकत्र हुए हैं, जो अपनी मेहनत, समर्पण और त्याग से बरसात, भीषण गर्मी और कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर सेवा करते हुए शहर और गांवों को प्रकाशमान बनाए रखते हैं।
कार्यक्रम में शुभदा सेवा संस्था के उपाध्यक्ष मोहित राम देवांगन, प्राचार्य प्रदीप वैष्णव की गरिमामयी उपस्थिति रही, वहीं मंच संचालन कार्यक्रम अधिकारी करुणेश नापित द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप प्राचार्य गोकुल प्रसाद पाटले सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।




