CG – नौकरानी का खौफनाक कांड! घर के अंदर करती थी ये काम, हरकत देखकर मकान मालिक भी हैरान……

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में एक मकान से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरी की आरोपी मकान में काम करने वाली घरेलू महिला ही निकली। पुलिस ने आरोपी महिला के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की है।
नौकरानी ने की मालिक के घर में चोरी
यह घटना बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र की है। यहां पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने मालिक के घर में ही चोरी की घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी फूटेज सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से नगद और चोरी के गहने बरामद किया गया है।
सीसीटीवी फूटेज ने खोले सारे राज
कमल किशोर दुबे ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह भानु डेंटल क्लिनिक के फर्स्ट फ्लोर में रहता है। कुछ दिनों से उसके घर से नगद और गहने गायब हो रहे थे, इसकी जांच के लिए जब उसने घर में सीसीटीवी लगाया, तो सीसीटीवी फूटेज देखकर वह दंग रह गया। चोरी कोई और नहीं बल्कि घर में काम करने वाली नौकरानी माना बाई कर रही थी।
कब्जे से नगद और गहने बरामद
सीसीटीवी फूटेज के आधार पर कमल किशोर दुबे ने इसकी शिकायत थाने में की और फिर पुलिस ने भी मामला दर्ज करते हुए आरोपी महिला माना बाई को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसने चोरी के गहने पुरुषोत्तम सोनी को बेच दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से 3600 नगद, एक जोड़ी झूमका और एक जोड़ी पायल बरामद किया।



