छत्तीसगढ़

CG – बहतरा और आमाकोनी रोड़ निर्माण में भारी अनियमित्ता लोक निर्माण विभाग बिलासपुर पर आरोप कलेक्टर से शिकायत जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक में आमाकोनी कों अन्य गाँवो से जोड़ने वाली कच्ची रोड़ अब पक्की हो रही हैँ जो लोक निर्माण विभाग बिलासपुर के देख रेख में बन रही हैँ जिस पर अब ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों नें मोर्चा खोल दिया हैँ बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल से इसकी लिखित शिकायत जनपद सदस्य मेनका सुमित और दर्जनों ग्रामीणों द्वारा कि गई हैँ जिसमे उन्होंने बताया हैँ कि निर्माण के दौरान पानी कि तराई कम की जा रही हैँ मिट्टी कि मात्रा कम होना पाया गया लाल मिर्मी कि जगह गाँव कि भसवा मिट्टी कों डाला गया वही नाली निर्माण में भी भारी अनियमित्ता बर्ती जा रही हैँ और सरिया नाम मात्र के लिए डाला जा रहा हैँ जिसकी शिकायत कई बार मौखिक रुप से इनके एस डी ओ और इंजीनियर से ग्रामीणों नें किया हैँ पर वो आंख कान बंद कर के भ्रष्टाचार कों बढ़ावा दे रहें हैँ ऐसा ग्रामीणों का आरोप हैँ और अब आक्रोषित ग्रामीणों नें बिलासपुर कलेक्टर से शिकायत कर इसकी जाँच कराने कि बात रखी हैँ।

बताते चलें कि छत्तीसगढ़ की बीजेपी की साय सरकार लगातार प्रदेश में सड़क की दुर्दशा को सुधारने करोड़ों रुपए खर्च कर रही है जिसके फल स्वरुप शहर से गांव तक कोनें -कोनें में फैले सड़क के जाल को दुरुस्त किया जा रहा है करोड़ों रुपए खर्च कर खस्ता हाल में दिख रहे सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है ताकि आम लोगों को किसी भी प्रकार से कोई भी समस्या ना हो और ना ही सरकार की कार्यशैली को लेकर किसी भी प्रकार की लोगों के मन में प्रश्न चिन्ह उत्पन्न हो।

पर कुछ ठेकेदारों की लापरवाही की वजह से कुछ रोड़ के निर्माण में ग्रामीणों नें आवाज बुलंद करना शुरू कर दिया है जिसमे ग्रामीण लगातार आरोप लगा रहे है की ठेकेदार द्वारा जहाँ लाल मुर्मी डालना था वहां भसवा मिट्टी डाल कर लाखों के निर्माण कार्य कों बर्दाद किया जा रहा।

हम बात कर रहें है मस्तूरी के ग्राम पंचायत आमगांव की आश्रित ग्राम आमाकोनी की जहाँ बहतरा और आमाकोनी कों जोड़नें वाली कच्ची रोड़ कों शासन नें चौड़ी कर पक्की करने का फैसला किया है जिसकी शुरुआत भी कर दी गई है पर इसकी निर्माण में भारी लापरवाही बरती जा रही है गाँव वाले इस बात से नाराज है उनका कहना है की नदी किनारे बसे इस गाँव का बारिश में अन्य गाँव से संपर्क टूट जाता है जब शिव नाथ नदी अपने उफान पर होती है और यह प्रत्तेक वर्ष होता है तब की स्थिति में यही सड़क जिसकी निर्माण हो रही है वही एक मात्र आवा गमन का सहारा होता है पर इसकी निर्माण भसवा मिट्टी से हो रही है।

जो बारिश में चाहे कितनी भी मोटी हो बह जाती है जिसके कारण ग्रामीण लगातार इसकी शिकायत कर रहें है और उनकी चिंता है की शासन लाखों खर्च कर रोड़ का निर्माण तो कर रही है पर उसका नींव हीं मजबूत नहीं होगा तो किस काम का और थोड़े समय में फिर यह रोड़ किचड़ में तब्दील हो जाएगा और वही स्थिति निर्मित होंगी जिससे सभी ग्रामीण बर्षो से गुजर रहें है। अब देखना होगा इसमें ठेकेदार कब सुधर करता है और कब ग्रामीणों कों एक अच्छी गुंडवत्ता पूर्ण रोड़ मिलता है।

Related Articles

Back to top button