मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG – इंसानियत शर्मसार : मौत के बाद भी शव वाहन नहीं हुआ नसीब, कचरा गाड़ी में शव को ले गए अस्पताल…..

On: April 9, 2025 6:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सक्ती। छत्तीसगढ़ सक्ती जिले सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के शव को ले जाने के लिए महज एक शव वाहन नही मिल सका। करीब 2 घंटे इंतजार के बाद शव को पंचायत के कचरा वाहन में रखकर ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला सक्ती जिला के चंद्रपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 41 वर्षीय संजू सिंह ईंट का काम करता था। सुबह वह अपने बाइक में पेट्रोल भरवाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रायगढ़ की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को चपेट में लेकर टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में संजू सिंह ट्रक के पहिए के नीचे आ गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक के परिजन और परिचित के लोग दो घंटे तक शव को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस या शव वाहन का इंतजार करते रहे। लेकिन काफी इंतजार के बाद भी जब वाहन की व्यवस्था नही हुई, तो पुलिस ने नगर पंचायत चंद्रपुर के कचरा वाहन से शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने इस घटना पर दुर्घटना को अंजाम देने वाले आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्रेकिंग न्यूज़/कवर्धा अज्ञात युवक की मिली लाश।

CG Crime- अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग के दौरान एमपी में बनी 147 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार…..

CG Crime News- नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला: शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई…..

बारनावापारा अभयाण्य में “बर्ड सर्वे 2026” का आयोजन,200 से अधिक पक्षी प्रजातियों का रिकॉर्ड दर्ज….

छत्तीसगढ़ की धरा पर साहित्यकारों का महाकुंभ: 23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा ‘रायपुर साहित्य उत्सव–2026’…

CG Road Accident: भयावह हादसा- ओरसा घाटी में घुमावदार रास्ते पर अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल बस,आधा दर्जनभर से अधिक मौत की आशंका, कई घायल…..