छत्तीसगढ़

CG पति-पत्नी ओर वो…. दूसरी औरत से प्यार कर बैठा पति, आहत होकर पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम, पूरा मामला जानकर रो पड़ेंगे आप……

सरगुजा। उत्तर छत्तीसगढ़ सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर की 24 वर्षीय शिवकुमारी कंवर ने पति के दूसरी युवती से प्रेम संबंध और तलाक की धमकी से तंग आकर घुनघुट्टा डेम में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मामले में मृतका के पति डेकानंद सिंह के विरुद्ध आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।

शिवकुमारी ने घुनघुट्टा डेम में छलांग लगा दी थी। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया था। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर पहुंचे थे। तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच, पंचनामा कार्रवाई, पीएम रिपोर्ट और मृतका के भाई, मां, बहन, जीजा के कथन के बयान के आधार पर पाया कि मृतका शिवकुमारी की मौत सामान्य नहीं थी। जांच में सामने आया कि पति डेकानंद सिंह का किसी दूसरी लड़की से प्रेम संबंध है और वह मृतका को तलाक देने के लिए प्रताड़ित कर रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर शिवकुमारी ने घुनघुट्टा डेम के गहरे पानी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

आत्महत्या से पहले मायके पक्ष के लोगों से उसने पति के व्यवहार को लेकर शिकायत भी की थी। जांच में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला पाए जाने पर थाना दरिमा में धारा 108 बीएनएस के तहत आरोपित पति डेकानंद सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button