छत्तीसगढ़

CG – इस जिले में अफीम की अवैध खेती का खुलासा, मक्के के बीच में लहलहा रही थी गांजे की फसल, मचा हड़कंप, 2 गिरफ्तार…..

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती का सिलसिलेवार भांडाफोड़ के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा हुआ है। मक्के की खेती के बीच गांजे की फसल ली जा रही थी।

छत्तीसगढ़ के केशकाल विकासखंड क्षेत्र में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मक्के की फसल के बीच में अवैध रूप से गांजा का पौधालगाया गया था। गांजे की खेती के आरोप में पुलिस ने दो किसानों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। ​

ग्राम स्तर पर मिली सूचना के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया। यहां मक्के की फसल के बीच गांजा के बड़े-बड़े पौधे छिपाकर लगाए गए थे।

Related Articles

Back to top button