छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी के कुकुर्दीकला और मचहा में लगातार हो रही रेत की अवैध खनन अधिकारी मौन कब लगेगा इसपर ब्रेक पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//जोंधरा क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला व मचहा में रेत माफिया जमकर रेत की कालाबाजारी कर अपनी तिजोरी भर रहें हैँ इसमें कुछ रेत माफिया सोन से भसवा मिट्टी की आड में रोजाना खनिज अधिकारियों की आँखों में धूल झोंक दर्जनों ट्रैक्टर चोरी कर रहें हैँ जिसमे कुछ एक गाँव के उपसरपंच भी शामिल हैँ यहाँ लगातार खनिज विभाग के आँखों में धूल झोकते हुए रात और सुबह अवैध तरीके से रेत की चोरी अवैध खनन की जा रही हैँ जिसकी भनक सायद खनिज विभाग कों नहीं हैँ जिसका फायदा रेत माफिया लम्बे समय से उठा रहें हैँ ग्रामीण बताते हैँ की इनके द्वारा ग्रामीणों के बाड़ी के निचे से चोरी छिपे रोजाना रेत निकाला जा रहा हैँ पर अभी तक इसमें कोई कार्रवाई देखने नहीं मिली हैँ ना ही कोई गाड़ी जप्त हुई हैँ ना कोई वैधानिक कार्रवाई।

हालांकि इससे वैध रूप से चल रहे अमलडीहा और उदईबन वालों को भारी नुकसान हो रहा है क्योंकि अमलडीहा और उदयबन घाट गवर्नमेंट द्वारा जारी टेंडर के बाद शुरू हुआ है और यहां से रेत की सप्लाई से गवर्नमेंट को भी राजस्व का फायदा मिलता है पर जिस तरह से रेत की चोरी दिन रात कुकुर्दीकला मचहा में ट्रैक्टर से हो रही हैँ, उससे न सिर्फ गवर्नमेंट को नुकसान हो रहा है बल्कि वैध रूप से चलाए जा रहे रेत घाट वालों को भी भुगतना पड़ रहा है।

खनिज विभाग अनजान..

हालांकि इस बात से शायद अनजान हैँ खनिज विभाग जिसके वजह से अभी तक इन पर किसी प्रकार का एक्शन नहीं लिया गया है हालांकि ग्रामीणों को अब भी खनिज विभाग की कार्रवाई का इंतजार है लोगों का कहना है कि एक व्यक्ति को देखकर उसके पीछे दर्जनों लोग रेत की चोरी में लग जाते हैं जिससे न सिर्फ गांव बदनाम होता है बल्कि गांव में अराजकता और अशांति भी फैलने लगती है और दूसरे गांव के लोग भी आकर गांव में अपनी गाड़ियां लाकर रेत की चोरी करते हैँ और मना करने पर इनकी ही उदाहरण देकर सबका मुंह बंद कर देते हैँ। इसके अलावा गाँव की रोड़ भी जर्ज़र हो रही हैँ और दुर्घटना का भी आशंका बना हुआ हैँ क्यों की ये रेत माफिया ऐसी जगहों से अवैध रेत निकाल रहें हैँ जहाँ कभी भी दुर्घटना हो सकती हैँ बताते चलें की बड़े बड़े मिट्टी के टिलो के बीच से गाड़ी निकाल रहें हैँ जो कभी भी बड़ा जोखिम साबित हो सकता हैँ।

Related Articles

Back to top button